झारखण्ड

ऊपरघाट: श्री श्री 1008 हवनात्मक रूद्रचंडी महायज्ञ, निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो-गोवारडीह के वीर हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय अयं देवाय जन्मने सोमो विप्रे भिराश्रया यज्ञ वस्टु घियावसु श्री श्री 1008 हवनात्मक रूद्रचंडी महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के आरंभ किया गया। कलश यात्रा में सूबे के मंत्री सह गिरीडीह लोकसभा के भाजपा व आजसू गठबंधन के प्रत्याशी सीपी चैधरी, आजसू केंद्रीय महासचिव डाॅ. लंबोदर महतो, भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो के अलावे 1008 कुंवारी कन्या व महिलाऐं शामिल हुई। वैदिक मंत्रोंच्चारण कर गोवारडीह से मांथे में कलश लेकर सभी श्रद्वालुगण उतरावाहिनी काच्छो नदी घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान पूर्वक कलश में जल को संकल्पित कर बडे़ ही धर्माभाव से यज्ञ मंडप तक लाया गया।

हाथों में ध्वज पताका लिए श्रद्वालुओं द्वारा उत्साहित वातावरण में जय श्रीराम…जय श्री राम भगवत नाम का जयघोष से पुरा गांव भक्तिमय में डुबी रही। आचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय, बालमुकूंद पांडेय, टुकामन पांडेय व घनश्याम पांडेय के द्वारा विधिवत रूप से जल संकल्प कराया गया। विधि-विधान से ही अग्नि कुंड में अग्नि देव को साक्षी मानकर यज्ञ की प्रारंभिक शुरूआत की गयी। इस दौरान श्रदालुओं में भक्ति का अटुट श्रद्धा देखने को मिली। कई बुजुर्ग महिलाऐं नंगे पांव कलश यात्रा में शरीक हुए। पांच दिवसीय महायज्ञ में कई तरह के भक्तिमय धार्मिक अनुष्ठान भी आज से आरंभ हो गए। पहले दिन यज्ञ के आरंभ होने से लोगों में धार्मिक भावना का संचार होते देखा गया।

ग्रामीण जनता के अलावे आसपास के लोगों का सराहनीय योगदान देखने को मिला। भक्ती गीतों पर झूम रहे युवा भक्त लोगों ने कलश यात्रा के दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, समेत जय श्री राम, जय हनुमान, आदि नारे लगाए जा रहे थे। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के भक्ति संगीत डीजे के धुन पर बजाए जा रहे थे। युवा साथी भक्ति के हिलोरे लेते थिरकते हुए जल यात्रा के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सहयोगी समाज सेवकों द्वारा बीच रास्ते में कलश यात्रियों के लिए शरबत, नींबू पानी, एवं फलाहार की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा में पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, पूर्व मुखिया डेगलाल महतो, उदय अग्रवाल, गौतम कुमार महतो, लालमनी महतो, उमेश प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अमृत प्रजापति, महेश प्रजापति, खिरोधर महतो, अर्जुन यादव, रामचंद्र यादव, सुनील महतो, संजय अग्रवाल, सुबोध ठाकुर, मुख्य पुजारी सुरेश प्रजापति-बसंती देवी, मथुरा यादव-मंजुरा देवी, गुलाब प्रजापति-सुमित्रा प्रजापति सहित हजारों श्रद्वालुगण शामिल हुए। इधर, प्रवचनकर्ता सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महायज्ञ से मानव को शांति, समृद्धि व सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हर मनुष्य को यज्ञ में शामिल होना चाहिए। भगवान शिव व हनुमान के नाम जपने से मानव को ऊर्जावान बनाती है। यज्ञ के अनुष्ठान से एक नहीं सैकड़ों-हजार लोगों को फायदा मिलता है। किसी भी यज्ञ या अनुष्ठान को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो यज्ञ से सदगति का मार्ग प्रशस्त होता है।
फोटो-1.2.3. ऊपरघाट में कलश यात्रा में शामिल श्रद्वालू। मंत्री सीपी चैधरी, डाॅ. लंबोदर महतो व अन्य। आचार्य द्वारा मंत्री को मोली धागा बांधते हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *