हरियाणा

बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सोहना, संजय राघव
थ्री व्हीलर में बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया l बताया जा रहा है कि मृतक अपने साथियों के साथ थ्री व्हीलर में किसी बरात में शामिल होने के लिए पलवल गया था lजब वह वापस आ रहा था उस समय गांव साचोली के पास एक अज्ञात केन्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसका सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई वही उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया lइस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश सुरु कर दी है l.मृतक युवक राजस्थान के गांव नगर का रहने वाला था व जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी में माली के पद पर काम करता था.
जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव नगर निवासी मृतक युवक सुरेश अपने साथी के साथ सोहना से किसी बरात में शामिल होने के लिए थ्री व्हीलर में पलवल गया lजब मिर्तक व उसके दोस्त शादी के बाद वह वापस आ रहे थे उस दौरान उनका थ्री व्हीलर जब गांव साचोली के समीप पहुंचा उस समय एक तेज गति से आ रहे अज्ञात कैंटर चालक ने मृतक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसके सिर पर काफी चोट लगी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई lवहीं उसका दूसरा साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे गुड़गांव रेफर कर दिया गया है l
जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करवाकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *