हरियाणा

दूषित जलापूर्ति के विरोध में मटका फोड़ प्रदर्शन

Share now

सोहना, संजय राघव

वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति किये जाने को लेकर नागरिकों ने मटका फोड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया| उत्तेजित नागरिकों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ जमकर नारे बजी भी की| इस मौके पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं मिला| प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी थी| नागरिक करीब 15 दिनों से सीवर व नाली का गन्दा पानी पिने को मजबूर है|

वहीँ पीड़ित नागरिकों ने उक्त मामले की शिकायत कई बार विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप में दी है| किन्तु अधिकारियों के सिर पर आजतक भी जूं नहीं रेंगी है| इस भीषण गर्मी में गन्दा पानी पीने से वार्ड में भयंकर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है| नागरिक विभाग अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर काफी दुखी हैं| नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो अधिकारियों का घेराव करके दफ्तर पर ताला जड़ दिया जाएगा|
करीब 15 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने को लेकर नागरिकों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर पहुँच गया| नागरिक टैम्पू, ट्रैक्टर आदि में भरकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रातः ही पहुँच गए| जिनकी संख्या सैकड़ों थी| जिनमे काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी|

विदित है कि कस्बे के वार्ड नंबर-8 गाँव जखोपुर में करीब 15 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है| लोग अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीवर व नाली का गन्दा पानी पीने को मजबूर है| नागरिकों ने उक्त समस्या को लेकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया तथा नारे बाज़ी भी की| किन्तु नागरिकों की समस्या को सुनने के लिए दफ्तर में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था| जबकि नागरिक कई बार समस्या को हल किये जाने की गुहार लगा चुके हैं| नागरिक कैलाश, धर्मबीर ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति होने से वार्ड में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है| प्रदर्शन के दौरान आमिर, बच्चूसिंह, चंद्रपाल, केला, रूपकला, उमेश, धर्मबीर आदि मौजूद थे| वहीँ दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई खुर्शीद ने बताया कि वार्ड में नई पानी की लाइन डालने का कार्य चल रहा है| जिसे कनेक्शन लीक हो गए हैं| जिनको विभाग के कर्मचारी भेजकर जल्द ही ठीक करा दिया जायेगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *