झारखण्ड

कब्रिस्तान में घुसकर नशेड़ी ने हाजी को पीटा, भीड़ ने घेरा थाना, बवाल

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

मंगलवार की सुबह बोकारो थर्मल स्थित लालचौक के समीप कब्रिस्तान में राजाबाजार निवासी हाजी ग्यासुद्दीन अंसारी रोजाना की भांति दरूद फातिया पढ़ रहा था। इसी क्रम में गोबिंदपुर निवासी एक नशेडी गीतेश जी पांडेय क्रबिस्तान में घुस गया ओर हाजी से मारपीट कर गर्दन में गमछा बांधकर जान सेे मारने की कोशिश करने लगा। तब तक सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखकर शोर मचाया। राहगीरों के शोर सुनकर नशेडी भाग गया।

इसकी सूचना मिलने के बाद शीघ्र स्थानीय थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर हरकत में आए ओर घटनास्थल पहुंचकर घटना में शामिल युवक को पकड़ लिया। इसके बाद एक समुदाय के सैकड़ों लोग थाना घेराव करने पहुंच गए. वहां भी पुलिस भारी संख्या में मुस्तैत के कारण बवाल होने बच गया। इसके बाद शांति समिति के सदस्यों की बीच थाना में एक बैठक हुई।

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने की आश्वासन देने के बाद थाना से भीड़ हटा। मारपीट के कारण हाजी जख्मी हो गया है, नाक ओर मुंह से खुन निकल रहा है। पुलिस ने उसे इलाज हेतू स्थानीय डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दिया गया है।
 एफआईआर में क्या है-

हाजी ग्यासुद्दीन अंसारी ने लिखा है कि रोजाना की भांति कब्रिस्तान में दरूद फातिया पढ़ रहा था। उसी समय गोबिंदपुर निवासी गीतेश जी पांडेय कब्रिस्तान का चहारदिवारी पार कर घुस गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान गमछा से गर्दन बांधकर दबाने लगा। युवक द्वारा जय श्री राम कहने को बोलने लगा। आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े। तब जाकर वह भाग खड़ा हुआ। इस मामले में पुलिस ने 84/2019 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में हाजी के लिखित बयान पर युवक गोपेश जी पांडेय पर मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *