पंजाब

अब न्याय मोर्चा का ढोल खोलेगा अस्पतालों की पोल

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
न्याय मोर्चा पंजाब अब जालंधर में गरीब जनता को लूटने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा है. न्याय मोर्चा का ढोल अब ऐसे अस्पतालों की पोल खोलने जा रहा है जो शहर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जो अवैध बिल्डिंगों में संचालित किए जा रहे हैं, जो अस्पतालों में दवा की दुकानें खोलकर मरीजों की जेबों में डाका डाल रहे हैं और अस्पतालों में कैंटीन खोलकर बिना बिल के मनमाने दामों पर सामान बेचकर टैक्स चोरी कर रहे हैं. यह निर्णय आज न्याय मोर्चा पंजाब के पक्का बाग स्थित कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया.
मोर्चा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मोर्चा के प्रधान रणजीत सिंह उर्फ मंगा ओबरॉय महासचिव सुरजीत सिंह उर्फ राजू पहलवान और युद्ध के प्रधान पुनीत शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जालंधर शहर के दर्जनों निजी अस्पताल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं| उन्होंने कहा कि यह अस्पताल संचालक इलाज के नाम पर मरीजों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं| कभी अपने ही मेडिकल स्टोर से दवा लेने को कहते हैं तो कभी अपनी ही पैथोलॉजी में जांच करवाते हैं बाहर की पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट को नहीं मानते| इसके अलावा सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व का चूना टैक्स चोरी करके भी लगा रहे हैं| उन्होंने नगर निगम और सेहत विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अधिकारी बताएं कि वर्षों से अवैध रूप से चल रहे इन अस्पतालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने सवाल किया कि जब 3 मंजिल से ऊपर अस्पताल पास ही नहीं हो सकते तो फिर शहर में चार मंजिला से लेकर 6 मन जिला अस्पताल कैसे चलाए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह अस्पताल मरीजों की जान से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं अगर कल को इन अस्पतालों में कोई आगजनी जैसी घटना हो जाए तो ऊपरी मंजिल पर भर्ती मरीजों की जान कैसे बचाई जाएगी जबकि फायर ब्रिगेड के पास ऐसे संसाधन ही नहीं है कि वह इतनी ऊंचाई तक मरीजों को बचा सकें| यही वजह है कि शहर में 3 मंजिल से ऊपर की इमारत में अस्पताल संचालित करने के लिए एनओसी ही नहीं दी जाती| सरकारी अफसर नगर निगम के कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं| आला अधिकारी सोए हुए हैं| सरकारी तंत्र जागने का नाम नहीं ले रहा| उन्होंने कहा कि शहर में कई अस्पताल ऐसे हैं जिन्होंने पार्किंग को ही वार्डों में तब्दील कर दिया है और उनमें मरीज भर्ती किए जा रहे हैं कई अस्पतालों की पार्किंग ही नहीं है और कई अस्पतालों ने फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया है यह अस्पताल बीपीएल परिवारों के इलाज में भी आनाकानी करते हैं| अस्पतालों में ही दवा बेचते हैं और अपनी ही पैथोलॉजी में जांच कराने पर मरीज को मजबूर करते हैं|
इन अवैध अस्पतालों को संचालित करने की अनुमति देने व वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने कहा कि अस्पताल की मनमानियां और सोए हुए तंत्र को अब न्याय मोर्चा पंजाब का ढोल चलाएगा इसके विरोध में अरुण शर्मा पप्पू के रास्ते पर चलते हुए जल्द ही न्याय मोर्चा पंजाब विशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा अगर आप भी अस्पतालों की मनमानी से परेशान हैं तो न्याय मोर्चा के इस आंदोलन में भागीदार बने न्याय मोर्चा पंजाब आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा इस आंदोलन में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है| बैठक में न्याय मोर्चा पंजाब के सचिव युसुफ कल्याण राहुल भाटिया राजू पहलवान मंगा ओबरॉय आदि थे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *