झारखण्ड

दो दिन बाद पुलिस ने उठाया महिला का शव, हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामु पंचायत के बड़काडीह गांव में आनंद सोरेन ने अपनी पत्नी खिजरी देवी 25 वर्षीय को गला दबाकर कर दिया था। जिसका शव दो दिन बाद पुलिस ने सोमवार देर रात जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को चास भेजकर परिजनों को सौंप दिया । मृतका की मां के आवेदन पर मृतका के पति आनंद सोरेन व सांस सारो देवी पर पेंक नारायणपुर थाना में कांड संख्या  36/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति आनंद सोरेन को पुलिस ने मंगलवार सुबह बड़का डीह से गिरफ्तार किया। पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान ने कहा कि मृतिका के आवेदन पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी पति को गिरफतार कर  लिया गया । बातें दे कि परमाणु पंचायत के बड़का डीह में  दो दिन महिला का शव  को घर में छिपा रखा था।मौका की तलाश में था कि शव को कैसे घर से निकालकर बाहर फेंका जाय। लेकिन मृतिका की मां पहुंच जाने के बाद मामला का पर्दाफाश हुआ। मृतका की मां ओर पति ने किसी को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। पंचायत के मुखिया,पंसस व वार्ड सदस्य तथा थाना को  सुचना नहीं दिया। आरोपी सांस रविवार से ही फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *