उत्तराखंड

चंपावत से आई टीम ने ग्राम खरहीं का किया निरीक्षण उठी कई समस्याएं

दीपक शर्मा, लोहाघाट

पाटी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत खरहीं मे चम्पावत जिले से पहुची निरिक्षण टीम के निरिक्षणकर्ता नन्दाबल्लभ बचखेती (अर्थ एवं सांख्यिकी) के द्वारा ग्राम पंचायत खरही का निरिक्षण किया गया जिसमे खरही पंचायत में बाल विकास की ओर से खरहीं की आशा के द्वारा खरहीं मे बालविकास की योजनाओं का प्रचार प्रसार न करने ,ईजरमूल से तल्ली खरहीं लगभग 10किलोमीटर लम्बी पेयजल लाइन मे पानी की आपूर्ति करने ,शिवालय मे बने शौचालय मे पानी की लाइन डालने समस्या, बृद्धा पेन्शन, बालविकास की ओर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र खरहीं के द्वारा पात्र लोगों को मानकों के रूप से पुष्टाहार न मिलने ,खरहीं शिवालय के पास पुल निर्माण सहित कई समस्याऐं पाई गई.

उक्त समस्याओं के निदान को लेकर निरिक्षणकर्ता नन्दाबल्लभ बचखेती ने समस्याओं के निदान को लेकर समस्या से सम्बंधित अधिकारियों से फोन बार्ता कर जल्द निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रेम सिंह, भैरव नाथ,बची नाथ, खीम नाथ, दिनेश चन्द्र, दीपक चन्द्र, दुर्गा नाथ, दिवान सिंह, ललित नाथ,किशोर सिंह ,पूर्णावती देवी ,शान्ति देवी, डिकरी देवी माधवी देवी सहित सभी गाँव मे होने वाली समस्याओं के बारे मे बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *