पंजाब

शहरी जिला कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप राय बोले – भ्रष्ट एसडीओ जगवीर को बर्खास्त नहीं किया गया तो निकालेंगे पुडा की शव यात्रा, अर्थी फूंक करेंगे प्रदर्शन

नीरज सिसौदिया/बिट्टू ओबरॉय, जालंधर
जालंधर विकास प्राधिकरण के भ्रष्ट एसडीओ जगवीर सिंह के खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा के बाद कांग्रेस के शहरी जिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप राय ने भी मोर्चा खोल दिया है| प्रदीप राय ने कहा कि एसडीओ जगवीर के खिलाफ पिछले काफी समय से मीडिया में भ्रष्टाचार के समाचार प्रकाशित हो रहे हैं| इसके बावजूद जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक जतिंदर जोरवाल ने उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की और न ही कोई विभागीय जांच बैठाई| उन्होंने सवाल किया है कि अगर जगवीर सिंह भ्रष्ट अधिकारी नहीं है तो उनके कार्यकाल में अवैध कॉलोनियां कैसे तैयार करवा दी गईं? अगर भ्रष्ट हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही.

एसडीओ जगवीर सिंह

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एसडीओ जगवीर के खिलाफ अब तक विजिलेंस जांच क्यों नहीं शुरू कराई गई? इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? साथ ही उन अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है जो जगवीर के कार्यकाल में उनके एरिया में किए गए हैं? उन्होंने कहा कि एसडीओ जगवीर सिंह के काले कारनामों का चिट्ठा लेकर वह जल्द ही जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक जतिंदर जोरवाल से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे| अगर इसके बावजूद एसडीओ जगवीर सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी की शव यात्रा निकालकर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा| उन्होंने कहा कि जगवीर सिंह जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के चलते ही कैप्टन सरकार बदनाम हो रही है| उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है| जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा| उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा| उन्होंने जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एसडीओ जगवीर सिंह के खिलाफ तत्काल विजिलेंस जांच कराई जाए और उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए वरना यह मुद्दा वह कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया के समक्ष उठाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *