पंजाब

मुरादाबाद के सी. डीसीएम का तबादला, विवेक शर्मा बने फिरोजपुर रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम

नीरज सिसौदिया, जालंधर
विवेक शर्मा को फिरोजपुर रेल मंडल का नया वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया है| उन्हें पूर्व सीनियर डीसीएम हरिमोहन की जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है| वर्ष 2008 में सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें इंडियन रेलवे ट्रेफिक सर्विस में तैनाती दी गई थी| विवेक शर्मा की पहली नियुक्ति सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में वर्ष 2011 में मुरादाबाद रेल मंडल में की गई थी| इसके बाद वह अंबाला एवं फिरोजपुर रेल मंडलों में सहायक परिचालन प्रबंधक व डी ओ एम फिरोजपुर और सीनियर डीओएम फिरोजपुर के पदों पर भी तैनात रहे| इसके बाद उनका तबादला वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के तौर पर मुरादाबाद मंडल में हो गया| जहां 6 महीने के बाद उन्हें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया| मुरादाबाद में 2 वर्षों तक सीनियर डीसीएम के पद पर कार्य करने के बाद अब उनका तबादला वापस फिरोजपुर मंडल में कर दिया गया है| विवेक शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए मंडल की तरक्की के लिए कार्य करना होगा| वह डीआरएम विवेक कुमार के निर्देशानुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे| उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को दूर करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है| साथ ही उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की हिदायत भी दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *