झारखण्ड

गोबिंदपुर परियोजना में एफडीआई को लेकर मजदूरों ने किया विरोध-प्रदर्शन

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के गोबिंदपुर परियोजना में केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में सौ फीसदी एफडीआई लागू करने के विरोध में यूसीडब्लूयूयूू के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया। बाद में कार्यालय समीप एक सभा की गयी । सभा को संबोधित करते हुए यूसीडब्लूययूू के महामंत्री लखनलाल महतो ने कहा कि लगातार कोयला उधोग में वर्तमान सरकार का हमला जारी है श्रम कानून में संशोधन किया।

इसके बाद अभी तुरंत सौ फीसदी एफडीआई लागू करने का निर्णय लिया।ये सरकार कोयला मज़दूरों को चुनौती दे रही है ।इसके लिये धारधार लड़ाई की जरूरत है। मजदूरों को इसके लिये तैयार रहने की जरूरत है। सभा को क्षेत्रीय सचिव रामेश्वर साव एवं बिश्वनाथ महतो ने भी संबोधित किया।इस मौके पर परन ,गुलाब, यूसुफ,भीमलाल महतो सहित काफी संख्या में कोयला मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *