झारखण्ड

डीवीसी असंगठित ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कल

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र में एएमसी में कार्यरत मजदूरों ने नये प्लांट के एएमसी में समोयोजित करने की मांग को लेकर सोमवार से प्लांट गेट के समक्ष डीवीसी असंगठित ठेका मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर भूख हड़ताल करेंगे। उक्त जानकारी इरशाद आलम ने दी।

उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन हम ठेका मजदूरों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता होने के बावजूद नये प्लांट के एएमसी कार्यों में मजदूरों को समोयोजित नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *