झारखण्ड

मुंगो-रंगामाटी में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना  
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट स्थित मुंगो-रंगामाटी पंचायत के स्व.टेकलाल महतो ग्रामीण स्टेडियम रविवार को जय हनुमान स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल टुनॉमेंट का शुभांरभ जिप सदस्य सह आजसू नेता टिकैत कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टुनॉमेंट का उद्धघाटन मैच धवैया बनाम लुकैया के बीच खेला गया। जिसमें धवैया की टीम ने ट्राईबेक्रर में लुकैया की टीम को 3-2 से हराकर टुनॉमेंट के दुसरे चक्र में प्रवेश कर गयी।


इस मौके पर मुखिया पूनम देवी, पंसस थानु महतो, भुवनेश्वर कुमार भुवनेश,
टेकलाल महतो, आजसू नेता नागेश्वर महतो, मोहन महतो, भगीरथ महतो, मंटू नायक, नीलकंठ महतो, महेंद्र महतो, सहदेव महतो, रमेश महतो, सुमित कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार सहित सैकडों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *