यूपी

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विकास द्विवेदी, बहराइच
जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, कारागार पीसीओ, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी, बैरक 3 ए,बी,सी,डी व बैरक 4 ए,बी कारागार अस्पताल, महिला बैरक, बाल बैरक सहित अन्य बैरकों का संघन निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल के चिकित्सक डा. अनिल कुमार वर्मा से दवा आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम पूनम पाठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ईश्वर शरण कनौजिया, करागार अधीक्षक ए.एन.त्रिपाठी, जेलर बी.के. शुक्ल, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार व एस.के. त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *