यूपी

अपराधी मस्त, पुलिस पस्त

विकास द्विवेदी, बिशेश्वर गंज
ख़बर बहराइच जिले के बिशेश्वर गंज थाने का जहां आए दिन चोरों द्वारा हाथ साफ किया जा रहा है वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त प्रदेश वासियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन धरातल पर सुविधाएं देने वाले कर्मचारी व अधिकारी द्वारा जनता को सुभिदाए देने वाले अपने आप में सुस्त दिखाई देते हैं जिसका उदाहरण बिशेश्वर गंज थाने के अंतर्गत बिशेश्वर गंज बाजार का है जहां बीती रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया देखना है कि बिशेश्वर गंज पुलिस द्वारा चोर को पकड़ा जाएगा या नहीं.
थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार निवासी साधूराम विश्वकर्मा पुत्र राम फेरन विश्वकर्मा के यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे पक्की दीवाल काटकर अंदर कमरे में घुस आए तथा बक्से में रखा कीमती आभूषण 1 जोड़ी झुमकी 1 जोडा बाला दो अंगूठी सोने के तथा 3 जोड़ी पायल 6 चांदी का सिक्का तथा ₹10, हजार रुपये नगद समेत पचास हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
आंख खुली तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था भुक्तभोगी ने उपरोक्त घटना की सूचना स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाने की तहरीर दी है। भुक्तभोगी ने बताया कि मुख्य बाजार के रास्ते के मकान से चोरों ने जिस तरीके से पक्के मकान में सेंध लगाकर सामान की चोरी की है। उससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल का जायजा नहीं लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *