झारखण्ड

विधायक व जिप सदस्य मांदर की थाप पर घंटों थिरके

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड अतंगर्त ऊपरघाट स्थित गोनियांटो मेलाटांड में शुक्रवार की रात झारंखड की कल्चर व संस्कृति को जीवंत रखने के लिए गहदम झूमर महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उदघाटन डुमरी विधायक टाईगर जगरनाथ महतो, आजसू मुख्यालय सचिव सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, भाकपा नेता गणेश प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौैधरी, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो व मुखिया गणेश सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गहदम झूमर महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया। झूमर महोत्सव में ऊपरघाट के नौं पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के झूमर प्रतिभागियों ने भाग लिया। बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया।

इससे पूर्व महोत्सव में विधायक, जिप सदस्य, विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत आयोजकों ने माला पहनाकर किया। मांदर व ढोल के बीच झूमर नृत्य करते हुए अतिथियों को मंच तक लाया गया। विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि झारंखड की सभ्यता व संस्कृति झूमर में रची बसी है। अपनी कल्चर व संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह का आयोजन जरूरी हैै। जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की ज्ञान मिल सकें। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की कला संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन करनें में सहयोग करने की जरूरत है। इसके लिए आज की युवा पीढी़ को आगे आना होगा और हर गांवों में झूमर महोत्सव का आयोजन करने जरूरत है।

झूमर महोत्सव में प्रतिभागियों को उपहार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया गया। मां दुर्गा, हनुमान व भालू की झांकी की प्रस्तुति से उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। यहां पर मुख्य रूप से उप मुखिया पति मनोज कुमार, भोला महतो, सोमर महतो, रामकुमार मंराडी, फुलचंद सोरेन, जगरनाथ महतो, कुलदीप महतो, गुरू प्रसाद पटेल, रामचंद्र कुमार अंजाना, कमल प्रसाद महतो, उमेश कुमार उजागर, खगेंद्र कुमार महतो सहित हजारों झूमर नृत्यप्रेमी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *