झारखण्ड

विनीता की पेंटिंग व ग्राफिक्स अमृतसर में प्रदर्शित

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल की प्रख्यात चित्रकार विनीता बंधोपाध्याय की पेंटिंग व ग्राफिक्स अमृतसर के कलादीर्घा में प्रदर्शित की गयी। इंडियन एकडेमी ऑफ फाईन आर्ट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उदघाटन संस्था के चेयरमैन एस रजिंदर सिंह चिना ने किया। समारोह में कला समीक्षक नेहा सोहनी ने विनीता की कला में मौजूद जीवन दर्शन व मानवीय संवेदनाओं की तारीफ की। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी विनीता की कलाकृति व जनजातियों पर आधारित विविध चित्रण की सराहना किया। इसके अलावें विनीता की चित्रकला पर आधारित ‘ द ‘ पोर्टयल ऑफ इंटरनल म्योलज’ पुस्तक मुकुल बंधोपाध्याय को भेंट दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *