झारखण्ड

ऊपरघाट में विधायक ने रखी 24 लाख की योजनाओं की आधारशिला

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित तीन पंचायत नारायणपुर, पोखरिया व बरई के विभिन्न गांवों में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कई योजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं की लागत लगभग 24 लाख है। विधायक ने सर्वप्रथम बरई पंचायत के असनाटांड में 500 फीट पीसीसी पथ, कैलाश स्मारक उवि हरलाड़ीह में दो कमरा, नारायणपुर में डीप बोरिंग व 300 फीट पीसीसी व उउवि पोखरिया में शौचालय निर्माण कार्य शामिल है। योजनाओं के आधारशिला के बाद विधायक जगरनाथ महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार ने किरासन, गंैस, पैट्रोल, डीजल, बिजली बिल, प्याज आदि चीजों में मंहगाई लाकर आम जनता व किसान मजदूर वर्ग को कमर तोड़कर रख दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को यहां के जनता रघुवर को ऐसी सबक सिखायेगी कि भाजपा सात पुश्त तक याद रखेंगी।

झारखंड के स्थानीय नीति 1932 के खतियान की बात करेगी, वही पार्टी झारखंड के बागडोर संभालेगी। हरलाडीह स्कूल परिवार की मांग पर अपने मद से दो अतिरिक्त भवन देने का काम किए हैं। अब बच्चों को पठन-पाठन में कोई परेशानियां नही होगी। शिक्षा पर हमारी शुरू से ही फोकस रही है। गांव की बेटी पढेगी, तभी देश का विकास होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजलाल हांसदा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लौकेश्वर महतो, उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद महतो, दुर्याेधन महतो, हरि प्रसाद महतो, पंसस जगरनाथ महतो, कुलदीप महतो, मुखिया भेखलाल महतो, कमल प्रसाद महतो, कमरुल अंसारी, विजय रविदास, खुशलाल महतो, कमालुद्दीन अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *