यूपी

भारत-नेपाल बॉर्डर किया गया सील, ये है बड़ी वजह

विकास द्विवेदी, बहराइच

उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के चलते आज भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. यहां किसी भी तरह की आवाजाही बंद रहेगी. सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

बहराइच गल्ला मंडी परिसर में जिलाधिकारी शंभू कुमार व sp डॉ गौरव ग्रोवर ने स्थानीय गल्ला मंडी निरीक्षण किया. वहीं, पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में जुटे रहे. इसके साथ ही बल्ला विधानसभा उप चुनाव का प्रचार थम गया. कल पोलिंग पार्टियां एबीएल और वीवीपैट को तैयार करने में जुटी रही. चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील करने संबंधी एक पत्र डीएम ने नेपाल के अधिकारियों भी भेजा है.

पत्र में 48 घंटे तक सामान आवागमन पर रोक की बात कही गई है. उपचुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन बंद होने पर सीमा पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *