झारखण्ड

ऊपरघाट के पलामू स्थित देवस्थल पहुंचे गिरीडीह सांसद, माथा टेका, मन्नत पूर्ण होने पर दी बलि, योजनाओं की सौगात

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पलामू स्थित ग्राम देवता देवस्थल में मन्नत पूर्ण होने पर शुक्रवार को गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी पहुंचे। यहां पर सांसद ने पूजा-अर्चना कर माथा टेक दो बकरे की बलि दी। पुजारी जागो सिंह व ज्योति सिंह ने नेम निष्ठा से पुजा करवायी। इसके बाद पलामू में आयोजित पांच दिवसीय मकर संक्राति मेला का भ्रमण किया। मेले के आयोजन कमेटि ने सांसद को सम्मानित किया।
सांसद नेे सुनी ग्रामीणों की समस्या: पलामू पंचायत के ग्रामीणों ने सासंद के समाने विकास की मुलभूत समस्याऐं रखी। गामीणों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से हर साल यहां ग्रामीण जुझते रहते है। स्कूल में शिक्षक के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। अस्पताल के अभाव 15 से 20 किमी दूर फुसरो, नावाडीह व बोकारो थर्मल जाना पड़ता है। इन सारी समस्याओं को लेकर सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरी घोषणा थी, ऊपरघाट में घर-घर पानी पहुंचायी जाऐगी। इसपर काम किया जा रहा है। स्कूल में शिक्षकों की पोस्टिंग पर भी उन्होंने आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता ऊपरघाट को प्रखंड बनाने की। प्रखंड बनने की ओर अग्रसर है। पेंक स्थित छह बेड़ वाले अस्पताल में बहुत जल्द नियमित रूप से डाॅक्टर सेवा देंगे। स्कूल में संचालित थाना को भी वहां से स्थानातंरित बहुत जल्द किया जाऐगा। कहा कि विकास करना ही मेरी पैमाना है, विकास की एक नयी परिभाषा यहां गढ़ देगें। आने वाले समय में यहां के हर क्षेत्र में विकास की गंगा-यमुना बहेगी। सांसद ने कहा कि देवस्थल का चाहरदिवारी और विवाह मंडप भी बनेगा।


यहां रामगढ़ जिप चैयरमैन बह्रमदेव महतो, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, गौरीशंकर महतो, बंसत राय, संतोष प्रजापति, उप मुखिया भागीरथ महतो, आजसू प्रखंडध्यक्ष मिसरीलाल महतो, लालमोहन तुरी, अर्जुन महतो, संतोष महतो, चैलेश्वर महतो, महेंद्र महतो, सीताराम उर्फ बादल महतो, त्रिवेणी महतो, संतोष कमार महतो, दीपक कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो, राकेश रोशन, अशोक प्रसाद अग्रवाल, सुजीत कुमार सिंह, सुरेश महतो, डुमरचंद सिंह, ललन कुमार सहित मेला समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *