झारखण्ड

मजदूर आंदोलन का प्रतीक है लाल झंडा : लखनलाल महतो

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना 
कथारा प्रक्षेत्र अतंगर्त सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में यूनाइटेड कोल वक्र्स यूनियन का 11 वाॅ शाखा सम्मेलन काॅ. संतोष कुमार स्मृति भवन में किया गया। सम्मेलन की शुरूआत वरिष्ठ नेता रामटहल महतो ने झंडा फहराकर किया। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी लोगों ने एक-एक कर शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उद्घाटन भाषण जोनल अध्यक्ष चंद्रशेखर झा ने दिया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूसीडब्लूयू के महामंत्री सह एटक के राज्य उप महासचिव लखनलाल महतो ने कहा कि कोल इंडिया में धीरे धीरे आउटसोर्सिंग प्रक्रिया तेज की जा रही है।मजदूरों का दसवां वेतन समझौता नहीं किया गया है। कामगार आक्रोश में है। सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन दसवां वेतन समझौता में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कोयला मजदूरों की हकमारी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, जिसे रोकने के लिए तमाम मजदूरों को एकता का परिचय देना होगा। कोल इंडिया को निजीकरण करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। कहा कि यूसीडब्लूयू मजदूरों का रहनुमा है। मजदूरों की हर लड़ाई में संगठन हमेशा तप्तर रहती है। सरकार की जन विरोधी नीतियों जैसे सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव, कोल इंडिया का निजीकरण, वेज एक्ट में बदलाव सहित सरकार द्वारा किसानों व मजदूरों के साथ किये जा रहे शोषण का परियोजनाओं के मजदूरों को अवगत किया जाऐगा। मजदूरों का आंदोलन के प्रतीक है लाल झंडा। लाल झंडा आंदोलन पर विश्वास रखती है। जोनल अध्यक्ष चंद्रशेखर झा ने कहा कि देश में मजदूरों के समक्ष विकट परिस्थिति है। कोल इंडिया पर मजदूर हित में सरकार ने अंकुश लगा दिया है। श्रम कानूनों में तेजी से बदलाव किये जा रहे है। वर्तमान स्थिति से सभी लोग अवगत हैं। केंद्र सरकार बेरोजगारी दूर करने के बजाय देशवासियों को विभिन्न मसलों में उलझाने का प्रयास कर रही है। कोल इंडिया प्रबंधन केंद्र सरकार के इशारे पर कोयला मजदूरों का शोषण कर रहा है, जिसका मुहंतोड़ जवाब देने की जरूरत है। सम्मलेन को क्षेत्रीय सचिव रामेश्वर साव, सुरेश शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, रामटहल महतो, देवाशीष रजवार, बीएन महतो, मो. युसूफ अंसारी, सोनामुन्नी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में शाखा सचिव बीएन महतो ने सचिव रिर्पोट प्रस्तुत किया। इस मौके पर भीमलाल महतो, गुलाब महतो, अर्जुन महतो, माला कुमारी, गायत्री देवी, कोमल प्रसाद महतो, जयलाल महतो, पुरेंदू महतो, सलीम अंसारी, गंगाधर महतो, घनश्याम महतो, जितनी देवी, परनी देवी सहित यूनियन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।


नई कमेटी का गठन

सम्मेलन में पुरानी कमेटी को भंग कर नये कमेटि का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, उपाध्यक्ष रामेश्वर साव, सुजीत कुमार, भीमलाल महतो, बंटी प्रमाणिक, सचिव बीएन महतो, सहायक सचिव गुलाब महतो, परन महतो, सलीम अख्तर, संगठन सचिव मो. युसूफ अंसारी, कोमल प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर मेहता सहित कार्यकारिणी के 35 सदस्य बनाए गए है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *