पंजाब

घर-घर जाकर जरूरतमंदों को लंगर पहुंचा रही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, लोगों ने सराहा

नीरज सिसौदिया, जालंधर

करोना संकट के चलते दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से जरूरतमंदों को लंगर बांटने सेवा निरंतर की जा रही है। इसके साथ ही अब दिल्ली कमेटी ने लंगर आन व्हील शुरू की है जिसकी हर तरफ से सराहना की जा रही है। यह विचार यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के अध्यक्ष श्री सुखमिंद्र सिंह राजपाल ने व्यक्त किए है। उन्हों ने कहा इस महामारी संकट के चलते पूरी दुनियां में सिख कौम ने मानवता की सेवा कर संसार के लोगों से सम्मान हासिल किया है। स. राजपाल ने बताया कि इस समय दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणी गृरदुआरा प्रबंधक कमेटी ने भी बेमिसाल सेवाएं निभाई है। युथ नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स. मनजिंदर सिंह सिरसा की अगवाई में दिल्ली के उन लोगों को लंगर बांटने की सेवा की जिनके काम या मजदूरी बंद हो गई थी और उनके भुखमरी का शिकार होने का डर बन गया था। स. राजपाल ने बताया कि अब जब कर्फ्यू हटाया जा चुका है लेकिन फिर भी मजदूर वर्ग के लोगों को दो वक़्त की रोटी की समस्या का सामना कर पड़ रहा है। उन्हों ने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपनी गाड़ियों में उन लोगों तक घर घर लंगर पहुंचाने का काम शुरू किया है जिसकी हर तरफ से सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *