हरियाणा

हेड कॉन्स्टेबल गुलदिन सहित दो पुलिसकर्मियों को किया प्रथम श्रेणी रिवार्ड से सम्मानित

Share now

सोहना, संजय राघव
कोरोना कॉल लोक डाउन के दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को सड़क से उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाने वाले हैंड कॉन्स्टेबल गुलदींन व दो पुलिसकर्मी सिपाही रामपाल व सिपाही बलजीत को प्रथम श्रेणी रिवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुड़गांव पुलिस कमिश्नर ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है.
20 मई की रात के समय जब देश भर में लोक डाउन था उस समय पीसीआर पर तैनात इंचार्ज हैंड कांस्टेबल गुलदीन व सिपाही रामपाल व सिपाही बलजीत चिल्ड पॉइंट पर मौजूद थे ।इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गैस गोदाम के समीप एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से परेशान है वह अपने पति जसवंत के साथ गांव दौलाह से सोहना आ रही थी कि इस दौरान उसकी हालत खराब हो गई व सड़क के किनारे ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। मामले की खबर पाते ही तीनों पुलिसकर्मियों ने महिला को सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया ।समय पर पहुंचने के कारण महिला व उसके बच्चे की जान बच गयी आज दोनो ही पूरी तरह से तंदुरुस्त है ।पुलिस की इस सामाजिकता व फर्ज के प्रति ईमानदारी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अकील मोहम्मद ने उन्हें प्रथम श्रेणी रिवार्ड से सम्मानित किया है ।इस मौके पर हेंड कॉन्स्टेबल ने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग द्वारा मिले इस सम्मान से उनके हौसले बुलंद हुए हैं वहीं उन्होंने अपने आला अधिकारियों का भी धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *