जम्मू-कश्मीर दुनिया देश

जिस BJP नेता की आतंकियों ने कर दी हत्या, उसकी सुरक्षा में लगे 10 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार…

Share now

जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नेता शेख वसीम बारी और उनके परिवार के दो सदस्यों की बुधवार रात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. इस केस में 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. ये पुलिसकर्मी बीजेपी नेता की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे. बता दें कि बुधवार को बांदीपोरा जिले के उनके घर में शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और भाई उमर बशीर की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. ये तीनों ही बीजेपी के नेता थे. उनकी हत्या रात के करीब 9 बजे की गई, उस वक्त वो अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी हुई दुकान में थे. पुलिस ने बताया है कि तीनों नेताओं को सुरक्षा के निजी सुरक्षाकर्मी दिए गए थे.

सिक्योरिटी कैमरा का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक पर आए आतंकी बहुत करीब से उनपर गोली चलाते हुए दिख रहे हैं. पिता और बेटे की हत्या जहां हुई है, वहां से स्थानीय पुलिस स्टेशन महज 10 मीटर दूर है. पुलिस ने बताया है कि आतंकियों ने हत्या में साइलेंसर लगे हुए रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया है.

हत्या के वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उनके साथ नहीं थे. कहा जा रहा है कि घटना के दौरान वो घर की पहली मंजिल पर थे. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि ‘हम इन पुलिसकर्मियों के अपनी ड्यूटी में असफल रहने के चलते इनपर कड़ा एक्शन ले रहे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *