दुनिया देश

कोविड केयर सेंटर में नाबालिग लड़की से रेप, बनाया MMS, 2 अरेस्‍ट…

साउथ दिल्ली के एक कोविड केयर सेंटर में एक नाबालिग लड़की से रेप और उसका एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है..इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 13 साल की नाबालिग लड़की के मुताबिक उसका 11 जुलाई को कोरोना का टेस्ट हुआ था और वो पॉजिटिव आई.  इसके बाद वो साउथ दिल्ली के ही एक कोविड केयर सेंटर पहुंची. वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई. उसने मुझे कैरम खेलने के लिए 2 लड़कों से मिलवाया. ये सभी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज़ थे..उस लड़की ने मुझसे कहा कि इनसे दोस्ती कर लो.फिर 15 जुलाई की रात करीब ढाई बजे जब मैं कोविड केयर सेंटर के वॉशरूम गई तो दोनों लड़कों ने मुझे पीछे से पकड़ लिया.

पीड़िता ने बताया, दोनों लड़कों ने मेरे कपड़े उतारे और मुझे वॉशरूम के अंदर ले गए और उसके बाद एक लड़के ने मेरे साथ रेप किया जबकि दूसरा लड़का इसका वीडियो बनाता रहा. लड़कों ने धमकी दी कि अगर मैंने किसी को कुछ बताया तो वो मुझे जान से मार देंगे. बाद में रेप करने वाले लड़के की मां और लड़का मुझसे माफी मांगते रहे.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि पीड़ित को आरोपी लड़कों से मिलवाने वाली लड़की की भूमिका की जांच चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *