देश

भारत महान लिखूं या विश्व में बढ़ता हिंदुस्तान लिखूं

हिन्द देश का गौरव गान लिखूँ।
या ये अतुल्य भारत महान लिखूँ।।
अनुपम उदाहरण है मेरा यह देश।
कितनी इसकी आन शान लिखूँ।।
योग मुद्रा ज्ञान ध्यान लिखूँ।
अनगिनत भाषा परिधान लिखूँ।।
विविधता में एकता मंत्र देश का।
सोने की चिड़िया हिंदुस्तान लिखूँ।।
गीता रामायण तुलसी रसखान लिखूँ।
विश्व गुरु भारत की पहचान लिखूँ।।
लिखूँ क्रिकेट विश्वविजेता की कहानी।
हॉकी जादूगर ध्यानचंद का नाम लिखूँ।।
गंगा यमुना कावेरी का जल गान लिखूँ।
वेद उपनशीद पुराण का ज्ञान लिखूँ।।
कल्पना चावला राकेश शर्मा की बात है।
या चन्द्रयान मंगलयान की उड़ान लिखूँ।।
भगतआज़ाद गांधी पटेल योगदान लिखूँ।
बच्चन दलीप राजकपूर अरमान लिखूँ।।
उत्सव पर्वों से भरा यह देश है मेरा।
या विश्व में बढ़ता आगे हिंदुस्तान लिखूँ।।

एस के कपूर “श्री हंस”
मो. 9897071046, 8218685464

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *