हरियाणा

शराब माफियों ने युवक की बेरहमी से तोड़ी दोनों टांगें 

सोहना, संजय राघव
सोहना में समय आतंक का पूरी तरह से माहौल है बदमाशों के इतना हौसले बुलंद है कि कानून की किसी भी तरह से परवाह नहीं है ऐसा ही मामला सोहना के खटीक वाडा में देखने को मिला जहां पर शराब माफियाओं ने एक युवक की लाठी-डंडों से दोनों पैरों को तोड़ दिया दिया। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया है.

मामला सोहने की खटीक वाडा का है जहां पर खटीक वाडा निवासी संदीप जब शराब माफियाओं के पास शराब लेने के लिए पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा व उसकी दोनों टांगो को तोड़ दिया ।घायल युवक ने बताया कि युवकों से पुरानी रंजिश रखते हैं जिसके कारण उन्होंने उस पर हमला किया.

घायल के भाई अवतार ने बताया कि 2 वर्ष पहले पहले आरोपियों के साथ उसके दोस्त का झगड़ा हो गया था। जिसका मामला सोहना थाने में मामला भी दर्ज है जिसको लेकर आरोपी उसके भाई से रंजिश रखते थे थे ।वही आज मौका पाकर उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा व उसकी दोनों दोनों टांगो को तोड़ दिया ।उसके भाई ने बताया कि आरोपी युवक बदमाश किस्म के आदमी है अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं.

सोहना नागरिक अस्पताल के डॉक्टर परवीन यादव ने बताया कि घायल युवक के काफी चोट है हालत सीरियस होने के कारण उसे फर्स्ट एड देकर गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया है
इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच चुके हैं या घायल के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *