दुनिया

20 अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन देगा रूस, जानिये भारत को कब मिलेगी?

मॉस्को, एजेंसी
कोरोना वैक्सीन को रजिस्टर्ड करने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है. लेकिन रूस सिर्फ अपने देश के लोगों को ही नहीं बल्कि दुनिया के बीस अन्य देशों को भी यह वैक्सीन देने वाला है. इन बीस देशों में भारत भी शामिल है. इस वैक्सीन के रिसर्च के लिए जिस ग्रुप ने फंडिंग की थी उसके प्रमुख किरिल दमित्रीव ने कहा है कि रूस अन्य देशों को भी वैक्सीन देगा लेकिन पहले अपने देश में टीकाकरण अभियान चलाएगा. उन्होंने कहा कि भारत सहित अन्य देशों को रूस आगामी नवंबर माह तक वैक्सीन सप्लाई करने की स्थिति में आ जाएगा. वैक्सीन का अभी फेज 3 का ट्रायल चल रहा है. अक्टूबर में रूस अपने देश में टीकाकरण करेगा और नवंबर में उन देशों को सप्लाई करेगा जिन्होंने इस वैक्सीन में रुचि दिखाई है. इन देशों में भारत भी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *