दिल्ली

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी नहीं रहे, शाम को डिबेट में हुए थे शामिल, फिर अचानक तोड़ दिया दम

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया. वह शाम पांच बजे एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में शामिल हुए थे. इसके बाद अचानक बेहोश हुए और फिर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि दिनभर उनकी तबीयत ठीक थी. शाम को डिबेट के वक्त भी वह ठीक थे. राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज तर्रार नेता थे. उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है.
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है. कांग्रेस ने लिखा है कि राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं, वे एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है.
वहीं भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *