दिल्ली

फिर दहलने से बच गई दिल्ली, एनकाउंटर जारी, आईएसआईएस का एक आतंकी गिरफ्तार

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर आ गई है. इस बार इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया के आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राजधानी को निशाना बनाया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी कि दिल्ली के रिंग रोड धौला कुआं में आतंकी मौजूद हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दबिश दी तो आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस ने आईएसआईएस के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. आतंकी का नाम मोहम्मद यूसुफ बताया जा रहा है. उसके पास से पुलिस ने आईईडी और हथियार बरामद किए हैं. वहीं दूसरा आतंकी फरार हो गया है. बताया जाता है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है. पुलिस की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्र बताते हैं कि ये आतंकी 15 अगस्त को आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. इसलिए अब ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. ये आतंकी भारत के ही रहने वाले हैं या फिर किसी दूसरे देश के इस संबंध में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *