देश

सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू, सोनिया गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की चिट्ठी के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हुई. बैठक में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है. हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. वहीं राहुल गांधी ने पांच राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 23 नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर लिखी गई चिट्ठी के समय को लेकर सवाल उठाए हैं. राहुल ने कहा कि इस वक्त ऐसी चिट्ठी लिखना समझ से परे है. यह उचित समय नहीं है.
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुबह 10:30 बजे पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पहुंच गए थे. माना जा रहा है कि अब कांग्रेस का नेतृत्व किसी गैर गांधी परिवार के नेता को सौंपा जाएगा. वह नेता कौन होगा इसे लेकर सोमवार को फैसला हो सकता है. समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *