देश

उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र और हजूर साहिब नांदेड़-जम्मूतवी के बीच नई वीकली ट्रेनें इस दिन से चलेंगी

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र के बीच एक साप्ताहिक हमसफर तथा हजूर साहिब नंदेड-जम्मूतवी के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी का नियमित संचालन निम्नानुसार करेगी:-

19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र-उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफर

19669 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र साप्ताहिक हमसफर दिनांक 10.10.2018 से प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 12.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 09.15 बजे पाटलीपुत्र पहुँचेगी । वापसी दिशा में 19670 पाटलीपुत्र-उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफर दिनांक 12.10.2018 से प्रत्येक शुक्रवार को पाटलीपुर से 00.10 मध्यरात्रि बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रात: 08.20 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी ।

सोलह वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली रेलगाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र-उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफर मार्ग में मावली, चंदेरिया, बूँदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर जं0, अछनेरा, मथुरा जं0, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) बक्सर, आरा तथा दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

12751/12752 हजूर साहिब नांदेड़ -जम्मूतवी-हजूर साहिब नंदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस

12751 हजूर साहिब नंदेड-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12.10.2018 से प्रत्येक शुक्रवार को हजूर साहिब नंदेड से पूर्वाहन 10.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.30 बजे जम्मूतवी पहुँचेगी । वापसी दिशा में 12752 जम्मूतवी-हजूर साहिब नंदेड साप्ताहिक दिनांक 14.10.2018 से प्रत्येक रविवार को जम्मूतवी से प्रात: 07.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.45 बजे हजूर साहिब नंदेड पहुँचेगी ।

सोलह वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली रेलगाड़ी संख्या 12751/12752 हजूर साहिब नंदेड-जम्मूतवी-हजूर साहिब नंदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस मार्ग में पूरना, बसमत, हिंगोली, वासीम, अकोला, मलकापुर, इटारसी, हबीबगंज, बीना, झाँसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा जं0, नई दिल्ली, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी तथा पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *