पंजाब

गंभीर आरोपों में घिरे कालिया, हुआ तबादला

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के सीनियर सहायक संजीव कालिया पर आखिरकार गाज गिर ही गई। उन्हें सरकार ने तत्काल प्रभाव से नवांशहर में तबादला कर दिया है। उनकी चार्जशीट में गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर LDP कोटे वाले प्लाट की रजिस्ट्री करवाने समेत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और राजस्व विभाग को करीब 14.35 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इसकी जांच खुद स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की थी। संजीव कालिया पर जो गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उसमें एलडीपी कोटे के प्लाट की रजिस्ट्री खुद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक संजीव कालिया ने अपनी पत्नी उपमा कालिया के नाम करवा लिया। इस संबंध में जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ जतिंदर सिंह ने एक रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय विभाग को भेजी थी।
ईओ जतिंदर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की विकास स्कीम 143.56 एकड़ में प्लांट नंबर 828 और विकास स्कीम 94.5 एकड़ में प्लाट नंबर 276 का उल्लेख है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लाट संख्या 828 के एक कनाल रकबे को विकास स्कीम 43 एकड़ में अलाट किए गए प्लाट नंबर 204 के बदले अलाट किया गया था। इस प्लाट को दविंदर पाल कौर के नाम ट्रांसफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *