विचार

तीसरे विश्व युद्ध के बन रहे संकेत, चार से 28 दिसंबर के बीच भारत पर हो सकता है परमाणु हमला, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य ने बताई ग्रहों की चाल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
आगामी चार से 28 दिसंबर के बीच भारत पर परमाणु हमला हो सकता है. पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भी तनाव बढ़ाया जाएगा. साथ ही चीन द्वारा देश को अशांत करने का प्रयास किया जाएगा. अमेरिका पर भी परमाणु हमले के योग बन रहे हैं. ये भविष्य वाणी ग्रहों की चाल के आधार पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष रत्नाकर नरेश नाथ ने की है.
नरेश नाथ ने कहा कि मंगल, शनि, राहु और केतु की गणना के अनुसार रूस भारत से खिन्न हो चुका है. रूस चाइना को सपोर्ट कर रहा है. चाइना पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहा है. पाकिस्तान ईरान को सपोर्ट कर रहा है. पाकिस्तान 4 से लेकर 28 दिसंबर के बीच में भारत के साथ किसी भी रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बॉर्डर पर टेंशन बढ़ाएगा. ईरान अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका के समुद्री जहाजों पर और उसके निकट संबंधी किसी देश पर परमाणु हथियार का प्रयोग कर सकता है जो पाकिस्तान द्वारा दिया गया होगा. भारत के लिए भी परमाणु हथियार का प्रयोग हो सकता है. इसमें चीन का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है. देश में अशांति, आक्रोश और सत्ता के लिए जनता का विश्वास कम हो जाएगा.
मोदी जी के कार्यकाल में तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज होने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *