पंजाब

गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्म का कारोबार, छापा मारा तो निर्वस्त्र मिले एक दर्जन लड़के और लड़कियां

जालंधर : जालंधर के प्रताप बाग के पास शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा है। आरोप है कि यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापेमारी में कई लड़कियां और लड़के काबू किए गए हैं। गेस्ट हाउस संचालक से इस मामले में पूछताछ की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को दबाने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रताप बाग से आगे और भगत सिंह चौक से पहले जहां कूड़े का डंप बना है, उसके सामने गेस्ट हाउस में छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस को कई लड़कियां और लड़कें अर्धनग्न अवस्था में पकड़े गए हैं। पुलिस के छापेमारी से वहां भगदड़ मच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने जैसे ही छापा मारा, कुछ लड़कें गेस्ट हाउस से भागते नजर आए। इस दौरान प्रताप बाग की तरफ खाली पड़े इलाके में लड़के भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस के कमरे खुलवाए तो अंदर का माजरा स्तब्ध करने वाला था। वहां लड़के और लड़कियां अर्धनग्न हालात में थे। छापेमारी के दौरान ही राजनीतिक दबाव भी शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस संचालक ने कांग्रेस के एक नेता से पैरवी कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *