यूपी

सपा ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती, अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, डा. अनीस बेग सहित कई नेताओं ने किया नमन

नीरज सिसौदिया, बरेली
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर एकत्र सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान पर चर्चा की।
सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीब, असहाय, पिछड़ों और किसानों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने किसान दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जन-जन तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों और मजदूरों के लिए काफी काम किया। किसानों के हित में उन्होंने जो योजनाएं चलाईं, वे अद्वितीय हैं। आज केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है जिसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा.


वरिष्ठ सपा नेता डा. अनीस बेग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह असल मायने में किसानों और पिछड़ों के नेता थे. उन्होंने किसानों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी. आज के समय में भी चौधरी चरण सिंह की तरह किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता की जरूरत है. कहा कि आज समाजवादी पार्टी ने चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया क्यूँकि देश में किसानों के मसीहा या तो मुलायम सिंह रहे हैं या फिर चौधरी साहब और आज अगर किसानों की आवाज़ कोई आगे बढ़ा रहा है तो सिर्फ़ अखिलेश यादव हैं. समाजवादी पार्टी उनके नेतृत्व में किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी. चौधरी साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्हें यदि लागू किया जाए तो किसानों की दशा फिर सुधर सकती है। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *