यूपी

बीस दिसंबर से लगातार गरीबों का सहारा बन रहा शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट

नीरज सिसौदिया, बरेली

शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के द्वारा 20 दिसंबर से अनवरत कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो ट्रस्ट परिवार संकल्प के अंतर्गत अनवरत चलेगा अब तक ट्रस्ट परिवार लगभग 500 कंबल वितरण कर चुका है। उसी कड़ी में आज शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट परिवार ने ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में बाबा श्री अलखनाथ मंदिर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया व बरेली के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए ट्रस्ट परिवार में जो भी व्यक्ति या जिनके आसपास जो लोग जिनको कंबल की आवश्यकता है वह संस्था संस्था के सदस्यों को फोन करते हैं तत्काल उनके पास ठंड से बचने के जितने भी साधन संभव हो सकते हैं वह ट्रस्ट परिवार उपलब्ध करवाता है । परिवार का संकल्प नर सेवा नारायण सेवा जो प्रारंभ हुई है उसके तत्वाधान में विगत 3 वर्षों से कार्य होता चला आ रहा है साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों के द्वारा ट्रस्ट परिवार जनहित के कार्य निरंतर करता रहता है वर्तमान में शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बरेली में एक भव्य श्री हृदय बिहारी मंदिर व गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है जो बरेली के एक दिव्य रूप में प्रकट होगा। ट्रस्ट परिवार के सहयोग में बरेली के भक्तों द्वारा एवं बरेली ही नहीं अब तो आसपास के भक्त भी चाहे वह छत्तीसगढ़ बिहार हो झारखंड महाराष्ट्र पंजाब हो हरियाणा राजस्थान अनेक स्थानों के सहयोग करते हैं।

अग्रिम कार्यों में ट्रस्ट परिवार अपनी शाखाओं को फैलाते हुए अति शीघ्र समितियों का गठन करने जा रहा है । कंबल वितरण के अवसर पर ट्रस्ट केसंस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ठाकुर जी महाराज,राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना, सचिव सुभाष शर्मा ,कोषाध्यक्ष दीपक जोशी ,अरुण वर्मा ,सुनील गुप्ता विकास राठौर, राजीव पांडे, मनोज महिला मंडल की सदस्य पूजा शर्मा ,रुचि पांडे आदि का पूर्ण सहयोग रहा। संचालन कोषाध्यक्ष दीपक जोशी ने किया। अन्त में आभार सचिव सुभाष शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *