हरियाणा

पड़ोसी ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ की छेड़छाड़

सोहना, संजय राघव
नाबालिक बच्चे के साथ यौन शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसा ही मामला सोहना के डोमपाड़ा मोहल्ले में सामने आया जब एक पड़ोस में रहने वाले युवक ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को जबरन उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की ।इस मामले में परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके परिवार के लोग किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। उसकी 13 वर्षीय लड़की घर पर बाथरूम में नहाने के लिए गए थी।उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विक्की पुत्र विजय उसे उठाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक जब लड़की नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की लड़की को आरोपी अपनी रसोई में बंद कर कर मौके से फरार हो गया। जिसे उसके परिजन घर लेकर आए पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 342 365 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *