यूपी

धूमधाम से शुरू हुआ निधि संग्रह अभियान, पार्षद मम्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि जुटा रहीं टीमें

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान आज से धूमधाम से शुरू हो गया है. शहर में निधि संग्रह के लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो आज से घर घर जाकर समर्पण राशि जुटा रही हैं. राजेंद्र नगर इंद्रा नगर वार्ड में स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा कातिब के नेतृत्व में वार्ड की कई टीमें बनाई गई हैं.

मम्मा ने बताया कि उनके वार्ड की सभी टीमें पूरे मनोयोग के साथ निधि संग्रह में जुटी हैं. सुबह से ही अलग अलग टीमें निधि संग्रह निकल गई थीं. इस दौरान लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. राम मंदिर के निर्माण को लेकर सभी धर्मों के लोग उत्साहित हैं और पूरा सहयोग भी दे रहे हैं. आगे भी अभियान इसी गति से जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *