हरियाणा

थाने के पास से बस स्टैंड पर खड़े युवक का बैग छीनकर भागे कार सवार बदमाश

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना में इस समय बदमाशों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है ।बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सोहना थाने के समीप कार में सवार बदमाश एक युवक का बैग छीन कर फरार हो गए। बैग के अंदर 10 हजार नगद व अन्य कीमती सामान था ।युवक को अलवर जाना था बस का इंतजार कर रहा था । बदमाशों का एक बैग युवक ने छीन लिया जिसके अंदर दो हजार के काफी नकली नोट बरामद हुए हैं ।युवक ने इस मामले में सोहना पुलिस को सूचित कर दिया है ।पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।पुलिस बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
धार्मिक नगरी सोहना अब पूरी तरह से बदमाशों की नगरी बनती जा रही है आए दिन लगातार चोरी लूटपाट व छीना झपटी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है ।अगर पुलिस की बात करें तो पुलिस अभी तक इन बदमाशों पर काबू पाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। ऐसा ही मामला सोहना के थाने के समीप देखने को मिला जहां दिनदहाड़े एक युवक का कार में सवार बदमाश बैग छीन कर फरार हो गए.
पीड़ित युवक भोला निवासी अलवर जो कि जोकि सोहना के समीप एक कैफे में कार्य करता था। आज जब वह अपने घर जा रहा था दोपहर के समय बस स्टैंड के बाहर खड़ा हुआ था जो कि थाने के समीप है। कार सवार युवक उसके पास आए व अलवर जाने की बात कही ।बातों को झांसे में लेकर बदमाश युवक का बैग लेकर मौके से फरार हो गए पीड़ित युवक ने इस दौरान आरोपियों के एक बैग को छीन लिया जिसके अंदर से कुछ कागजात व 2000 के काफी नकली नोट बरामद हुए हैं ।पुलिस ने इस मामले में सोहना बस स्टैंड पर लगे फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है.
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है वह सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *