यूपी

राजेंद्र गुप्ता फिर बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष, राजेश जसोरिया महामंत्री चुने गए, पढ़ें किसे क्या पद मिला?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष चुन लिये गए हैं. वहीं राजेश जसोरिया को भी फिर से महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजेंद्र गुप्ता संगठन के प्रांतीय महामंत्री भी हैं. इंडिया टाइम 24 डॉट कॉम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राजेंद्र गुप्ता दोबारा महानगर अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के 81 पदों पर चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। राजेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, राजेश जसोरिया महामंत्री और संजीव चांदना को कोषाध्यक्ष चुना गया।

दरअसल, राजेंद्र गुप्ता लगातार कई वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सेवा करते आ रहे हैं| पहले युवा इकाई का हिस्सा रहे फिर महानगर और फिर प्रांतीय इकाई में जिम्मेदारियां निभाईं. वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री भी हैं. व्यापारियों की कोई भी समस्या हो राजेंद्र गुप्ता कभी भी पीछे नहीं हटते| फिर चाहे बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न हो या अन्य कोई मसला, व्यापारियों की हर समस्या पर राजेंद्र गुप्ता हमेशा तत्पर नजर आते हैं| महज 16 साल की उम्र में भाजपा में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले राजेंद्र गुप्ता का संघ परिवार से भी गहरा नाता रहा है| कैंट विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं|व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं| कई व्यापारिक आंदोलनों की कमान खुद राजेंद्र गुप्ता ने संभाली और इंस्पेक्टर राज के विरुद्ध भी व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया. माना जा रहा था कि इस बार उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव सिर्फ औपचारिकता साबित होंगे क्योंकि राजेंद्र गुप्ता की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *