यूपी

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने महिलाओं को किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, बरेली 

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला सन्मान दिवस समारोह का आयोजन महासभा की अध्यक्ष प्रतिभा जौहरी के निवास स्थान पर हुआ. जिसमें सभी बहनों को दुपट्टा ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर बहनों का सम्मान किया और बहनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

साथ-साथ बहनों को नारी सशक्तिकरण के विषय में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक प्रकोष्ठ मंत्री अनु सक्सेना व शिखा सक्सेना ने किया. पूनम सक्सेना, महामंत्री अंकिता सक्सेना, ममता जौहरी, नीलम सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, नीतू जौहरी, अनीता सक्सेना व अलका सक्सेना सचिव सभी का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *