यूपी

बच्चों की हुई पोस्टर प्रतियोगिता, अर्चना राजपूत को नरमू ने किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, बरेली 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज बरेली की इकाई द्वारा पोस्टर बनाकर महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन किया गया. महिला हिंसा को रोकने के लिए सभी को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया, अब हमें अपने मन से लड़के लड़की के भेद भाव को मिटाना है और मिलकर आगे बढ़ना है l साथ ही सायंकाल में महिला संगीत का ऑनलाइन आयोजन भी कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत द्वारा कराया गया l

आज के कार्यक्रम में शिवानी गुप्ता, करिश्मा राठौर, अंजलि वर्मा, खुशबु, मनोरमा आदि का विशेष सहयोग रहा l
महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के लिए एवं NERMU द्वारा अर्चना राजपूत को बालिका शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *