देश

ब्रह्मपुरी रामलीला के कलाकारों को सम्मानित कर दी विदाई

नीरज सिसौदिया, बरेली
श्री राम लीला सभा, ब्रह्मपुरी, बरेली के पदाधिकारियों द्वारा 23 मार्च से 9 अप्रैल तक मंच संचालन कर रहे अयोध्या की संस्था “हनुमत विजय रामलीला एवं नाटक कला मंच” के संरक्षक सुशील शुक्ला, मैनेजर रामनाथ भारती, व्यवस्थापक सत्य प्रकाश मिश्रा और प्रवाचक मुनीश्वर प्रसाद को उनके भव्य स्वरूपों के साथ भाव विह्वल विदाई दी गई . सभी बीस कलाकारों को यथेष्ट दक्षिणा, वस्त्र तथा उपहार देकर विदा किया गया.


पर्यावरणविद प्रमिला सक्सेना, लक्ष्मी और मीडिया प्रभारी इंद्र देव त्रिवेदी ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, वशिष्ठ मुनि आदि को फलदार और छायादार आकर्षक गमलों में लगे पौधे सादर- सप्रेम भेंट किये. सभी पौधों को कला मंच के पदाधिकारी अपने साथ अयोध्या ले गये. उन्होंने पौधों के संरक्षण का आश्वासन भी दिया.


सभी स्वरूपों को विदाई देने वालों में अतुल कपूर, राधाकृष्ण शर्मा प्रहलाद, इंद्र देव त्रिवेदी, अमित अरोड़ा, सुनील मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, दीपांश दीप ,शिवम् शर्मा, राकेश शंखधार, राघवेंद्र सक्सेना, विशाल शर्मा और राधाकृष्ण रस्तोगी प्रमुख थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *