देश

कार में मिला कैंट विधायक के करीबी भाजपा पार्षद का शव, मौके पर मिला हथियार, हत्या की आशंका

मेरठ, एजेंसी
भाजपा के एक पार्षद की गोली लगने से मौत हो गई. उसका शव कार से बरामद किया गया है. शव के पास से ही पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है. पार्षद का नाम मुनीष उर्फ मिंटू है. वह वार्ड 40 का पार्षद है. मुनीष ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. बताया जाता है कि जिस गाड़ी से शव बरामद किया गया है वह पार्षद की ही है.
घटना कंकरखेड़ा थानांतर्गत पावली खास स्टेशन के पास की है. बता दें कि मुनीष एक होटल के मालिक हैं और कैंट विधायक सत्यप्रकाश के करीबी भी हैं. कुछ समय पहले होटल में ही एक दारोगा के साथ मुनीष का विवाद भी हो गया था. मुनीष ने दारोगा के युवती के सामने ही थप्पड़ भी मार दिया था. कहीं इसी के चलते तो मुनीष की हत्या नहीं की गई है, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *