पंजाब

कोरोना से जूझ रहे मंत्री जी, अस्पताल से भी कर रहे काम, मंडियों का जाना हाल, डिप्टी कंट्रोलर को बारदाने की कमी दूर करने के दिए निर्देश

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश भले ही कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं लेकिन इस दौरान भी संसदीय क्षेत्र के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन वह बाखूबी कर रहे हैं। आज उन्होने होशियारपुर की डिप्टी कंट्रोलर फूड सप्लाई रजनीश कौर से अपने होशियारपुर कार्यालय के माध्यम से संपर्क कर की जा रही खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बारदाने की कमी को भी शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये ताकि किसानों को कोई समस्या न आए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि एक मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे हम कोरोना की बीमारी को प्रभावी तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। उनके कार्यालय से संसदीय क्षेत्र में लोगों को कोरोना काल में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करवाया जा रहा है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, सोमप्रकाश सी.एम.ओ (होशियारपुर) से संवाद करके कोरोना नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी प्राप्त करते रहे। फिलहाल सोमप्रकाश की हालत स्थिर है और वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच उपस्थित होंगे। उनके प्रशंसकों ने तलवाड़ा, दसूहा, टांडा, शाम चौरासी, होशियारपुर, मुकेरिया के धार्मिक स्थानों पर उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *