यूपी

वकीलों ने उठाई मांग, अधिवक्ताओं और उनके परिजनों का स्वास्थ्य बीमा कराए बार एसोसिएशन

नीरज सिसौदिया, बरेली
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वकीलों ने बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं और उनके परिजनों का स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग की है.
एडवोकेट धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि कोरोना पूरे देश में तबाही मचा रहा है. इस तबाही से अधिवक्ता और उनका परिवार भी खतरे में है. न जाने कितने अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान तक गंवानी पड़ी है. प्रत्येक अधिवक्ता और उनका परिवार बहुत डरा हुआ है. कब, कौन, कहां इस बीमारी की चपेट में आ जाये कोई नहीं जनता है. इस समय ऐसे हालात हैं कि अस्पताल तक भरे हुए हैं और अस्पतालों में इलाज कराने का खर्च भी बहुत है। अत: बार के पदधिकारियों से निवेदन है कि जितनी जल्दी हो सके बरेली बार के सभी अधिवक्ताओं और उनके पारिवारिक जनों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाया. अगर बार के पास धन की कमी है तो यह बीमा अभी 2-4 महीने का जरूर करा दिया जाये जिससे कि इलाज में रुपये की कमी से किसी अधिवक्ता को अपनी जान न गंवानी पड़े. कृपया करके अधिवक्ता हित में एक बार ज़रूर यह काम करें. प्रत्येक अधिवक्ता और उसका परिवार हमेशा आभारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *