उत्तराखंड

शाम को उठी थी डोली, सुबह मिली लाश, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

एजेंसी, चंपावत
शादी के अगले ही दिन एक विवाहिता की मौत हो गई. जिस घर में जश्न होना था आज वहां मातम का सन्नाटा छाया हुआ है. मायके वालों ने सोचा भी नहीं था कि जिस बेटी को इतने प्यार से विदा किया था वह कभी वापस लौटकर नहीं आएगी. मामला उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी इलाके का है.
पाटी तहसील के तोली गांव के रहने वाले प्रदीप जोशी की बारात टनकपुर आई थी. यहां नेेहरू पार्क निवासी चांदनी जुकरिया के साथ प्रदीप ने सात फेरे लिए. मायके वालों ने बेटी को हंसी खुशी विदा किया. सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन जब चांदनी ससुराल पहुंची तो सब कुछ तबाह हो गया. ससुराल में मुंह दिखाई की तैयारियां चल रही थीं. चांदनी रात को सोई पर दोबारा नहीं उठी. बेहोशी की हालत में चांदनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही तहसील दार ने मौका मुआयना किया. पूछताछ के बाद मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई. चांदनी को कुछ दिनों से बुखार था. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर किसी तरह का शक नहीं जताया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *