यूपी

वर्चुअल और राष्ट्रव्यापी होगा परशुराम जन्मोत्सव का समारोह

नीरज सिसौदिया, बरेली 

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर वर्चुअल रूप से मनाया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलशानन्द गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में 14 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक , सांसद माननीय मनोज तिवारी एवं सांसद रीता बहुगुणा जोशी जी होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बरेली जिला कार्यकारिणी की एक ज़ूम मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इस बार प्रत्येक ब्राह्मण अपने चौखट और आगंन में पांच दिए जलाकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऑनलाइन संसाधनों के माध्यम से विश्वयापी बनाएगा। संगठन मंत्री प्रखर शर्मा ने कहा करोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में हमारा संगठन जन कल्याण की भावना के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएगा तथा विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना करेगा। जिला महामंत्री हिमांशु पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा इस समारोह की योजना और प्रबंधन पर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय जी के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्रचार प्रसार के माध्यम से विगत कई दिनों से अनवरत कर रही है। ज़ूम मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजीत मिश्रा , डॉक्टर रवि शर्मा , महानगर अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा , जिला मंत्री पंकज शर्मा , अंकित अग्निहोत्री , वैभव मिश्रा , कौशल किशोर शर्मा , लव शर्मा , उदित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *