झारखण्ड

कोनार नदी बहे किसान का शव दामोदर नदी में मिला

Share now

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
बेरमो प्रखंड के बोडैया पंचायत के किसान नारायण महतो का शव रविवार को फुसरो के घुुठियांटांड स्थित दामोदर नदी में मिला। किसान नारायण महतो शनिवार को स्थानीय कोनार नदी में बैलों को पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। नदी में मछली मार रहें ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश भी किए, लेकिन वें लोग असफल रहें।

बाद में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने खेतको से गोताखोर बुलवाकर काफी खोजबीन करवाऐं। पानी के बहाव के कारण किसान काफी दूर बह कर चला गया था। जिसके कारण गोताखोरों को नहीं मिला था। रविवार को अहले सुबह फुसरो के घुठियाटांड स्थित दामोदर नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इसकी शिनाख्त बोडैया बस्ती निवासी किसान नारायण महतो के रूप में की। किसान का शव मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्डम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। इधर, नारायण महतो का शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी नेमिया देवी, पुत्र अशोक महतो एवं पूतोहू को पीछे छोड़ गया। आज ही स्थानीय कोनार नदी में दाह-संस्कार कर दिया। दाह-संस्कार में जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, झामुमो नेता दशरथ महतो, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, बालेश्वर महतो खीरु यादव, मुना महतो, डबलू महतो, कृष्णा महतो, राजू महतो, दिलीप महतो, मदन महतो, राजेश महतो, दिलीप कुमार महतो, सचिन महतो, प्रमोद कुमार, राजेश महतो, विनोद महतो कई लोग पीड़ित के घर पहुंचकर ढाढंस बंधाया और हर संभव मदद की आश्वासन दिए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *