झारखण्ड

ऊपरघाट के दो धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने ली राहत की सांस

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
बेरमो के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पलामू के दो कोयला तस्कर को पेंक-नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज भागीरथ महतो और बिनोद महतो दोनो सगे भाई है। इनकी गिरफ्तारी पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रहीं है। इन दोनों भाईयो पर नावाडीह और पेंक-नारायणपुर थाना मेें कई मामलों में अभियुक्त है। कई वर्षो से दोनों थाना की पुलिस को तलाश थी। आखिरकार शुक्रवार की रात पेंक-नारायणपुर के हत्थे चढ़ गए। शनिवार को कोविड-19 का जांच कराकर उन्हें तेनुघाट जेल भेज दिया गया।
पुलिस की आंखों में धूल छिटकर सालों भर करते थे तस्करी: पलामु निवासी दोनो सगे भाई भागीरथ महतो और बिनोद महतो सालों भर ट्रैक्टर और ट्रक से कोयले की तस्करी करते थे। एक बार स्वंय बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बारीडीह जंगल से एक ट्रक कोयला पकड़े थे। इसके बाद पेंक-नारायणपुर के पुअनि सुमन कुमार और उज्ज्वल पांडेय ने गुप्त सूचना पर छह ट्रैक्टर सहित 30 टन कोयला पकडें थे। इसके अलावे कई बार पुलिस ने दोनो भाईयों को तस्करी पर नामजद किए है। दोनो थानों में दोनों भाईयों पर पांच मामलों में अभियुक्त है। पुलिस को हमेशा इन दोनों भाईयों ने धूल झोंक कर सालों भर कोयला तस्करी करते आ रहें थे। थाना प्रभारी सुधांशू श्रीवास्तव ने बताया कि नावाडीह और पेंक-नारायणपुर थाना में गिरफ्तार नामजद अभियुक्त है। पलामू निवासी भागीरथ महतो और बिनोद महतो दोनो सगे भाई है। इन दोनों गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस अभियान में थाना प्रभारी के अलावे पुअनि उज्जवल पांडेय, धन्नजय कुमार, एएसआई उमेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *